पल्स पीलियो अभियान: पन्ना विधायक व कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ,

  • 23 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
  • पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
  • जिला टीकाकरण अधिकारी जिले में किसी भी क्षेत्र का निरीक्षण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-24 16:15 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रविवार 23 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुख्यालय पन्ना के जिला चिकित्सालय में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह व पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक श्री सिंह व कलेक्टर से पन्ना जिले की जनता से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने की अपील करते हुए उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाए रखने में अपना योगदान प्रदान करने की अपील की गई।

कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही.एस.उपाध्याय, सिविल सर्जन आलोक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, डब्लूएचओ से आरआरटी कंसलटेंट डॉ. विवेक गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. हिमान्शु वर्मा, डॉ. जी.पी. आर्या अरबन नोडल अधिकारी, मनीष विश्वकर्मा आर.आई.डाटा मैनेजर, डॉं. संजय अहिरवार डी.सी.एम., वरूण दुबे व्ही.सी.सी.एम., नारेन्द्र सिंह डी.व्ही.एस.प्रभारी ने बच्चों को दो बूूंद पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की।

डॉ. हिमान्शु वर्मा जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले मे कुल 1342 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 2684 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जिनके कार्य का सुपरविजन 270 सुपरवाईजरों द्वारा कराया जा रहा है। जिला स्तर से 05 नोडल अधिकारियों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु सभी ब्लाकों मे भेजा गया है। शहरी क्षेत्र में सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता एवं प्रभारी अरबन डॉ. जी.पी.आर्या बूथों का निरीक्षण कर सतत निगरानी रखेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस.उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो दवा पिलायें। उन्होंने कहा कि जिला टीकाकरण अधिकारी जिले में किसी भी क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।  

Tags:    

Similar News