मध्यप्रदेश: अमरवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के उद्बोधन के प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा की जनसभा को संबोधित किया
  • सीएम ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • छिंदवाड़ा में कांग्रेस की हार पर जमकर कसा तंज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-09 11:08 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा की जनसभा को संबोधितकरते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में देवी-देवताओं का मान-सम्मान इस तरह होता है जैसे साधु-सन्यासी का होता है। साधु संत कुछ लेते नहीं है केवल देते हैं। उनके पास परमात्मा की कृपा है। साधु सन्यासी जो कपड़े धारण करते हैं वो भगवा कलर का होता है, जो सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। जिनको समझ में नहीं आता वो कहते हैं कि साधु सन्यासी को बीच में क्यों लाते हो ? हम साधु सन्यासी को लाते नहीं हैं… साधु-सन्यासी हम पर कृपा बरसाते हैं। अब तुम पर नहीं होती तो हम क्या करें.. तुम्हारे कर्म ही ऐसे हैं। तुम उल्टी गंगा बहाते हो।

डॉ यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में बैठकर हिंदू समाज को आतंकवादी बताते हैं। हिंदू समाज आतंकवादी हो सकता है क्या ? कांग्रेस को जो मर्जी आए वो करे.. लेकिन ये ध्यान रखे कि ये भारतीय जनता पार्टी है। गीता, गंगा, गौ माता.. ये हैं हमारे भाग्य विधाता। इसको कोई नहीं छीन सकता। हमारी संस्कृति की जगह इनके अंदर समायी है। हमारी प्रकृति के साथ जीने की आदत है, इससे बाहर हम नहीं जा सकते। हम राजनीति में भी हैं तो राजनीति में सुचिता के लिए है। सच्चाई के लिए है। ईमानदारी के लिए है। अच्छे के लिए हैं और बेइमानियों को ठिकाने लगाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी अमरवाड़ा का नाम रखा है, मुझे नहीं मालूम... लेकिन लोकसभा चुनाव के समय अमरवाड़ा ने नाम कमाया है।

छिंदवाड़ा के लिए कांग्रेस के लोग बार-बार कह रहे थे, "छिंदवाड़ा जीतेंगे नहीं ये कांग्रेस का गढ़ है।" हमने कहा, गड़बड़ है, गड़बड़ है। डॉ यादव ने कहा कि पहले अंग्रेज, उसके पहले मुगलों ने हमारे धर्मिक स्थानों को नष्ट भ्रष्ट किया; आजादी के बाद तो इसे कांग्रेस को सुधारना था।ये भगवान राम और कृष्ण का देश है...दुनिया में भारत की पहचान भगवान राम और श्री कृष्ण से है। किसी देश में अगर कोई चला जाए और उससे पूछा जाए कि कहां से आए हो.., तो केवल कह दे कि मैं राम और कृष्ण की धरती से आया हूं, दुनिया मान लेती है कि वो हिंदुस्तान से आया है, उसका सम्मान होता है।

भाजपा पार्टी की विशेषता है कि हम अपने जीवन में दो मार्गों पर जाते हैं। 84 लाख योनियों के बाद जब ये मानव शरीर मिलता है, तो इस मानव शरीर से 2 रास्ते जाते हैं। एक देव मार्ग का, दूसरा दानव मार्ग का। मनुष्यता के आधार पर हमारी संस्कृति देव संस्कृति की ओर ले जाती है। जो जीयो और जीने दो का एहसास कराती है और सबके भले में अपना भला देखती है।हमारी संस्कृति कहती है कि धर्म की जय हो, धर्म मतलब सत्य की जय हो, अधर्म का नाश हो अर्थात गलत बात का विरोध करते हैं। और प्राणियों में सद्भावना हो अर्थात जितने भी जीव-जंतु है सब में भगवान है।

अब गौ माता को लावारिस मरने नहीं दिया जाएगा। ये हमारी सरकार ने फैसला किया है। हमारी गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।गौशालाओं के लिए प्रति गाय पहले 20 रुपए रोजाना मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 40 रुपये रोज कर दिया गया है, ताकि गौमाता के खाने में कोई कोर-कसर ना हो। नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की है कि 3 करोड़ नए मकान बनाए जाएंगे। जिन-जिन के पास मकान नहीं है, सरकार के माध्यम से उनको भी पक्का मकान दिया जाएगा। लगभग 1 लाख नई नौकरी देने की घोषणा, हमारी सरकार ने की है। जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। डॉ यादव ने कहा कि 42 हजार नौकरी हेल्थ डिपार्टमेंट, 15 हजार पुलिस की भर्ती निकलने वाली है। 12 हजार नौकरी कॉलेज के अलग-अलग प्राध्यापकों को देने वाले हैं। बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने का काम हमारी सरकार करेगी।

Tags:    

Similar News