भव्य रैली: वीरांगना रानी अवंतीबाई की 193वीं जयंती पर निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, रिमझिम बारिश में भी युवाओं में दिखा उत्साह

  • पन्ना में 25 अगस्त को अगला जिला स्तरीय कार्यक्रम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-18 16:34 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 193 वीं जयंती पर अजयगढ़ क्षेत्र के युवाओं के द्वारा राष्ट्रीय एकता भाईचारा सम्मेलन तिरंगा यात्रा एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। 21 दिनों तक चले वृहद पौधारोपण अभियान उपरांत 16 अगस्त 2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम टिकुरहा में क्षेत्रीय युवा एकत्र हुए जहां वीरांगना अवंती बाई और स्वामी ब्रह्मानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली प्रारंभ हुई, रिमझिम बारिश में भी युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश चलती रही और डीजे की धुन में झूमते नाचते हुए युवा आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुष्प माला पुष्प वर्षा तिलक वंदन जलपान एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। रामजी दुल-दुल घोड़ी मंडली ने अपनी अनोखी कला की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जैसे ही तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली ग्राम खोरा पहुंची स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

कस्बा भ्रमण उपरांत विशाल रैली सामुदायिक भवन में पहुंची जहां निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक एवं सरपंच राम शिरोमणि लोधी, डॉ. के.पी. राजपूत, पूर्व प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंदपाल सिंह, मनोज प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संजय अहिरवार के द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी और स्वामी ब्रह्मानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के सम्मान उपरांत पूर्व सैनिक एवं ग्राम पंचायत दिया के सरपंच राम शिरोमणि लोधी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंदपाल सिंह लोधी, संजय कुमार, सेवानिवृत्ति प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार, संजय अहिरवार एवं शेख अंजाम ने लोगों को संबोधित करते हुए एकता भाईचारा एवं जागरूकता का संदेश दिया।

अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक टीम के सदस्यों राम सिंह लोधी, राजेश सिंह लोधी, रामधाम सिंह लोधी, चंदन सिंह लोधी, शुभम सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह लोधी, रोशन सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, रामपाल सिंह राजपूत, सतीश सिंह, विनय सिंह, संजय कुमार, रामकृष्ण गुड्डू, रतन सिंह, शुभकांत सिंह सरपंच, रजमन सिंह सरपंच, धीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह लोधी, कौशल किशोर लोधी, दीपेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश सिंह राजपूत, बी.पी. सिंह राजपूत, शिव कुमार सिंह, मलखान सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज सिंह आदि को पुष्प माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य बाबूलाल वर्मा के द्वारा की गई। मंच का संचालन शिक्षक चंद्रशेखर लोधी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संजय सिंह राजपूत ने किया। यह भी जानकारी दी गई कि अगला जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 अगस्त को पन्ना में होगा।

Tags:    

Similar News