'हाथ' का साथ: कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगी अहम भूमिका

  • बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने थामा कांग्रेस का दामन
  • कांग्रेस नेताओं ने दोनों पहवानों का किया स्वागत
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में पड़ेगा असर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-06 10:02 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज (6 सितंबर) पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोनों रेसलर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास जाकर मुलाकात की। खरगे ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे। कुश्ती के बाद अब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव के आगाज से एक महीने पहले दोनों रेसलर कांग्रेस ज्वाइन की है।

कांग्रेस नेताओं ने दोनों रेसलर्स का किया स्वागत

दोनों रेसलर के कांग्रेस में आने के बाद पार्टी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। इसके अलावा पार्टी के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने देश का दिल जती है। कांग्रेस में दिल जीतने वाले साथियों का स्वागत है। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, " चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।"

विनेश फोगाट ने दिया रेलवे की नौकरी से इस्तीफा

विनेश ने कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले एक्स पर अपने ऑफिशियल एकाउंट से ट्वीट किया था। इस ट्वीट में बताया था कि उन्होंने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा सौंप दिया है। विनेश ने कहा था कि रेलवे की सेवा उनके जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा था कि जीवन के इम मोड़ पर मैंने स्वंय को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लिया है। मैंने अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को दे दिया है। रेलवे की ओर से प्राप्त राष्ट्र की सेवा के इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की अभारी रहूंगी। 

Tags:    

Similar News