एग्जिट पोल: अबकी बार भी मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के आसार

  • एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401
  • INDIA को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान
  • उत्तर प्रदेश में NDA को 49 फीसदी वोट पड़ा
  • यूपी में इंडिया के पक्ष में 39 फीसदी वोट पड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-02 03:44 GMT

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। तमाम एग्जिट पोल में अबकी बार भी मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे है।असली चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।  इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में फिर एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में NDA के पक्ष में 49 फीसदी वोट पड़ा है। वहीं इंडिया गठबंधन के पक्ष में 39 फीसदी वोट पड़ा है। सीट शेयरिंग के आंकड़े पर नजर डालें तो NDA को 67-72 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा इंडिया को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मायावती की बसपा की बात करें तो 0-1 सीट का अनुमान जताया जा रहा है। 

इस एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में NDA को 28-32 सीटें, BJP की 26-31 सीटें और तेलंगाना में NDA को 11-12 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 21-23 सीटें NDA को मिल सकती है। वहीं विपक्ष के आंकड़े पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल  देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए। इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं। 

 .

Tags:    

Similar News