sunil sangwan: सुनील संगवान की जीवनी, जानिए हरियाणा की दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुनील संगवान कौन है?

  • दादरी से 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है
  • सुनील सतपाल संगवान की पत्नी का नाम सुनीता
  • सुनील की आय का स्त्रोत पेंशन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-04 14:07 GMT

डिजिटल डेस्क, दादरी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, दादरी एक सामान्य सीट है। दादरी से इस बार 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है।

 

इस बार के विधानसभा चुनाव में बसपा से आनंद शेओरेन,आप से धनराज सिंह,कांग्रेस से मनीषा संगवान,जेजेपी से राजदीप सिंह, बीजेपी से सुनील सतपाल संगवान चुनावी मैदान में है।

बीजेपी ने 50 वर्षीय सुनील सतपाल संगवान को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी उम्मीदवा सुनील सतपाल संगवान सत्यपाल संगवान के बेटे है। उनका आवास लोहारू रोड चरखी दादरी है।

दादरी विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस बार दादरी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

सुनील सतपाल संगवान की पत्नी का नाम सुनीता है। सुनील सतपाल संगवान के पास केश इन हैंड 2 लाख रूपए , जबकि उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपए है। सुनील सतपाल संगवान रिटायर सरकारी कर्मचारी है। उनकी पत्नी पर सरकारी कर्मचारी है। सुनील सतपाल संगवान की आय का स्त्रोत पेंशन जबकि उनकी पत्नी को सरकारी वेतन मिलता है।सांगवान की शिक्षा मैट्रिक और बीए पास है।

Tags:    

Similar News