महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: शिवसेना ने जारी की पहली लिस्ट, 45 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इस सीट से मैदान में उतरेंगे सीएम शिंदे

  • शिवसेना ने जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
  • 45 नामों का किया ऐलान
  • कोपरी पाचपाखाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम शिंदे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 18:40 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दरअसल, राज्य का सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शीट शेयरिंग पर बात लगभग तय हो गई है। इसी के तहत इसमें शामिल दल अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य की 288 सीटों में से 152-155 पर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) 70-80 सीट और एनसीपी (अजित गुट) 52 से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

कोपरी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे शिंदे

शिवसेना की 45 उम्मीदवारों वाली सूची में सीएम एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है। वो कोपरी पाचपाखाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा संजय गायकवाड़ बुलढाणा, अब्दुल सत्तार सिल्लोड, संजय शिरसाट छत्रपति संभाजीनगर पश्चिम, दादाजी भुसे मालेगाव बाह्य और प्रताप सरनाईक ओवला माजीवडा से चुनाव लड़ेंगे।

इस सूची में मुंबई से 6 लोगों को मौका दिया गया है। इनमें 2 महिला उम्मीदवा शामिल हैं। मुंबई से लड़ने वाले उम्मीदवार हैं - मनीषा वायकर, दिलीप लांडे (चांदिवली), प्रकाश सुर्वे (मगाठाणे), मंगेश कुडालकर (कुर्ला), सदा सरवणकर (माहिम) और यामनी जाधव (भायखला)।

बता दें कि राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। 2019 में हुए पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। 

Tags:    

Similar News