Ranbir Gangwa: रणबीर गंगवा की जीवनी, जानिए हरियाणा की बरवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे रणबीर गंगवा कौन है?

  • बरवाला सीट पर 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे
  • 60 वर्षीय रणबीर गंगवा बीजेपी प्रत्याशी
  • विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा का कड़ा मुकाबला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-03 14:00 GMT

डिजिटल डेस्क, बरवाला। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बरवाला विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, बरवाला एक सामान्य सीट है। बरवाला से इस बार 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है।

 

इस बार के विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने अनंत राम, आप ने छत्तर पाल सिंह,बीजेपी ने रणबीर गंगवा, कांग्रेस से रामनिवास घोरेला, इनेलो से संजना सतरोड,जनसेवक क्रांति पार्टी से राजवीर खतक चुनावी मैदान में है।

बीजेपी ने 60 वर्षीय रणबीर गंगवा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी उम्मीदवार रणबीर गंगवा का आवास राजाराम गार्डन कैमरी रोड हिसार में है। रणबीर गंगवा राजाम राम के बेटे है। बरवाला विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।

इस बार बरवाला विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। रणबीर गंगवा की पत्नी का नाम अंगूरी देवी है। रणबीर गंगवा के पास केश इन हैंड 1 लाख रूपए , जबकि उनकी पत्नी के पास 1 लाख रुपए है। रणबीर गंगवा की शिक्षा 12 वीं पास है। उनकी पत्नी गृह कार्य करती है। रणबीर गंगवा की आय का स्त्रोत कृषि,सैलरी, व डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा की पेंशन है।

Tags:    

Similar News