चुनावी सुर्खियों में चर्चित: पिछली बार मैंने गलती से बीजेपी की सरकार बनवा दी थी, इस बार कांग्रेस की बनवा रहा हूं- अशोक तंवर

  • अशोक तंवर ने बीजेपी पर किया हमला
  • वोट परसेंट में सिरसा रिकॉर्ड बनाएगा
  • 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 11:56 GMT

डिजिटल डेस्क, सिरसा। कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कहा, "बदलाव का माहौल है। सब लोग कह रहे हैं कि हाथ बदलेगा हालात बड़ी सफलता कांग्रेस पार्टी को मिलेगी।

अशोक तंवर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार मैंने गलती से बीजेपी की सरकार बनवा दी थी। इस बार कांग्रेस की बनवा रहा हूं। अशोक तंवर ने कहा, संविधान बचाना है, आरक्षण बचाना है, देश बचाना है तो राहुल गांधी के साथ चलना है। तंवर ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने को लेकर कहा सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं, और मैंने तो अपने घर में वापसी की है। 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे हरियाणा में वोट परसेंट में सिरसा के लोगों ने हमेशा रिकॉर्ड बनाया है और इस बार भी रिकॉर्ड बनेगा। तंवर ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कांग्रेस इस बार 75 पार करने जा रही है। अशोक तंवर ने कहा सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभा सीटों में कांग्रेस का हाथ ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ की तरह फूल को लेकर आगे निकल रहा है।

आपको बता दें कुछ देर बाद हरियाणा में मतदान प्रक्रिया बंद हो जाएगी। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। मतदान से एक दिन पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले अशोक तंवर की चर्चा सुर्खियों में रही। 

Tags:    

Similar News