राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार - अनिल कुमार

नई दिल्ली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार - अनिल कुमार

Bhaskar Hindi
Update: 2022-12-14 15:01 GMT
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार - अनिल कुमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार और दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नेतृत्व में वगीर्कृत बैठकें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन और 15 गुरुद्वारा रकाब गंज रोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित की गईं।

अनिल कुमार ने कहा कि 24 दिसम्बर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करेगी। जहां बदरपुर बॉर्डर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर को प्रात 6 बजे से हमारे नेता राहुल गांधी जी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 दिनो के विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश जाने से पहले दिल्ली से प्रस्थान करेगी। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा 45 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

अनिल कुमार ने बताया प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली राज्य से संबधित भारत जोड़ो यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेगा। जिला, ब्लाक, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में यात्रा में शामिल होने के लिए भारी उत्साह है। आगे अनिल कुमार ने कहा भारत जोड़ो यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केंद्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि राहुल गांधी की 155-दिवसीय, 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक प्रतिदिन औसतन 25 से 30 किलोमीटर चल रहे हैं। जो एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। क्योंकि इससे पहले किसी और ने कभी प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा और उसके सहयोगी दलों के वोट बैंक की राजनीति से परेशान हो चुका है। क्योंकि उनका एकमात्र एजेंडा चुनावी राजनीति में फायदा उठाने के लिए लोगों को बांटना है। जबकि राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा टूटे हौसलों को सुधार कर लोगों के गिरते मनोबल को उपर उठाना है। लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन और विपक्ष के कारण की आवाज को कुचलने वाले सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा देश की समस्याओं को देश के सामने उठाने का काम कर रहे हैं।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News