हरियाणा में सैनी सरकार: नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

  • सीएम के साथ साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे
  • प्रगतिशील किसान भी समारोह में शामिल होगा
  • सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-17 04:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के नए सीएम के रूप में नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने शपथ ली। सैनी की शपथ के बाद दूसरे नंबर पर अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ,कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा ,विपुल गोयल,आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ बीजेपी और एनडीए सरकार में शामिल कई दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। समारोह का आयोजन पंचकूला में दोपहर में करीब 1 बजे से शुरु हुआ। आपको बता दें बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

हरियाणा  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "जब से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है तब से सभी महापुरुषों की जयंती को मनाने का अवसर मिला है। सभी हमारे लिए आदरणीय हैं। मैं सभी को वाल्मिकी जयंती की बधाई देता हूं। डबल इंजन की सरकार हरियाणा को तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाने का काम करेगी।

90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था, नतीजे आठ अक्टूबर का आए थे। बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। शपथ से पहले हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडोली ने सरकार समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीजेपी नेताओं के अलावा विपक्षी नेता, सामाजिक संगठन और प्रगतिशील किसान भी शपथ समारोह में शामिल होंगे।

सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। शपथ से पहले हरियाणा बीजेपी चीफ मोहन लाल बडोली ने सरकार समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीजेपी नेताओं के अलावा विपक्षी नेता, सामाजिक संगठन और प्रगतिशील किसान भी शपथ समारोह में शामिल होंगे।

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। तीसरी बार सरकार बनना कोई आम बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी और पूरे INDIA गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में सारे नकारात्मक चुनाव का प्रचार किया। हरियाणा की जनता ने सारे नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगाई।

Live Updates
2024-10-17 08:28 GMT

पलवल विधानसभा सीट से 36 साल के विधायक गौरव गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। वे ब्राह्णण वर्ग से आते है। कांग्रेस के करण सिंह दलाल को भारी मतों के अंतर से हराया। ये सबसे युवा मंत्री है।

2024-10-17 08:26 GMT

तिगांव विधानसभा सीट से 55 वर्षीय विधायक राजेश नागर ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली है। लगातार दो बार के विधायक है। 2014 में हार गए थे। 2019 में पहली बार विधायक बने । अबकी बाक दूसरी बार विधायक का चुनाव जीते थे।

2024-10-17 08:23 GMT

आरती राव ने मंत्री पद की शपथ ली। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत की बेटी है। पहली बार की विधायक है।

2024-10-17 08:21 GMT

श्रुति चौधरी हरियाणा में सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। तोशाम विधानसभा सीट से विधायक है। हरियाणा के पूर्व सीएम वंशीलाल की पोती है। 2014 में भिवानी से संसदीय चुनाव हार गई थी। उनकी मां किरण चौधरी की बेटी है। श्रुति पहली बार विधायक बनी है। हरियाणा में पहली मंत्री ने इस बार अंग्रेजी में शपथ ली।

2024-10-17 08:18 GMT

57 वर्षीय दलित नेता कृष्ण बेदी ने मंत्री पद की शपथ ली। 

2024-10-17 08:15 GMT

रणवीर सिंह गंगवा मंत्री पद की शपथ ली। बरवाला विधानसभा सीट से विधायक है। गंगवा ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते है। तीन बार के विधायक है।

2024-10-17 08:12 GMT

श्याम सिंह राणा ने सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राणा इनेलो से बीजेपी में आए। राणा राजपूत वर्ग के वरिष्ठ नेता है।

2024-10-17 08:11 GMT

अरविंद कुमार शर्मा ने मंत्री पद की ली शपथ। सैनी सरकार में ब्राह्मण वर्ग से आने वाले शर्मा सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने है। अरविंद 2014 में कांग्रेस से बीजेपी में आए। सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। शर्मा चार बार सांसद भी रह चुके हैं।  पेशे से डेंटल सर्जन शर्मा बीजेपी का प्रमुख चेहरा हैं

2024-10-17 08:09 GMT

अनिल विज के बाद किशन लाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली।  वे इसराना विधानसभा सीट से 6 वीं बार विधायक बने हैं। हरियाणा में बीजेपी के कद्दावर दलित नेताओं में उनकी गिनती होती है। पवार 2015 से 2019 में हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। खट्टर सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री रह चुके हैं।

2024-10-17 08:06 GMT

विपुल गोयल ने नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। विपुल फरीदाबद विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

Tags:    

Similar News