लोकसभा चुनाव 2024: मप्र. कांग्रेस ने आखिरी चरण की वोटिंग से पहले जारी किया सर्वे, उठने लगे सवाल

  • 2019 में था इतने सीटों का आंकड़ा
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीट से जारी सर्वे
  • ईसी ने 1 जून को शाम 6 बजे तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-31 13:55 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने सर्वे के जरिए सीटों का अनुमान जारी किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीट से जारी पोस्ट में कांग्रेस गठबंधन 332+/-5,बीजेपी गठबंधन को 196+/-5  और अन्य क्षेत्रीय दलों के 21+/- 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। कांग्रेस ने सर्वे ऐसे समय पर जारी किया है जब लोकसभा चुनाव का आखिरी और अंतिम चरण बाकी हैं। अंतिम चरण में कल शनिवार 1 जून को वोटिंग होगी। उससे पहले कांग्रेस ने सर्वे जारी किया है। आपको बता दें भारत निर्वाचन आयोग ने एक जून को शाम 6 बजे तक किसी भी एग्जिट पोल पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसी के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लोगों को इशारों में लोकसभा चुनाव का फाइनल सर्वे बताया है। कांग्रेस के इस सर्वे पर सवाल उठने लगे है।

आपको बता दें मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा है। मध्यप्रदेश में चार चरणों में पहले ही मतदान हो चुका है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर लोकसभा चुनाव का फाइनल सर्वे बताते हुए कहा कि 4 तारीख आ रही है, नई सरकार ला रही है। इस सर्वे में कांग्रेस ने साफ तौर पर इंडिया गठबंधन की सरकार आने की बात कही है।  खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांग्रेस 6 से 7 संसदीय सीटों पर बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है।

बता दें की 2019 में मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव में 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था, वहीं सिर्फ एक मात्र छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। 2014 के चुनाव में बीजेपी के खाते में 27 और कांग्रेस को दो सीटें मिली  थी। अब देखना यह है कि इस बार 4 जून को किसके खातें में कितनी सीटें आएंगी?  

Tags:    

Similar News