आरोप ही आरोप: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मुस्लिमों के वोटबैंक बनने से देश के साथ साथ समाज को नुकसान

  • रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • कांग्रेस ने अल्पसंख्यक मंत्रालय को मुस्लिम मंत्रालय में बदला
  • बीजेपी सरकार सभी अल्पसंख्यकों के लिए एक समान रूप से काम करेगी रही है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 13:17 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री रिजिजू का कहना है कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को मुस्लिम मामलों के मंत्रालय में तब्दील किया।

रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब झूठा प्रचार कर रहे हैं कि भारत में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। रिजिजू ने मुसलमान मतदाताओं को लेकर कहा कि मुस्लिमों को अब कांग्रेस का वोट बैंक नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस को वोट बैंक बनने से देश और समुदाय दोनों को नुकसान पहुंचने की बात कही। 

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ये सब बातें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालने से पहले स्पष्ट करते हुए कही। रिजिजू ने कहा जिन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को मुस्लिम मामलों के मंत्रालय में बदल दिया। अब हम इस धारणा को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी बीजेपी सरकार देश के सभी अल्पसंख्यकों के लिए एक समान रूप से काम कर रही है।

रिजिजू ने आगे कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के शासन में केवल मुसलमानों पर ध्यान केंद्रित किया जाता था। उन्हें केवल वोट बैंक तौर पर ही देखा जाता था। रिजिजू ने आगे बताया कि मोदी सरकार की योजनाएं अन्य समुदायों की तरह ही मुसलमानों को लाभ पहुंचा रही हैं। 

Tags:    

Similar News