लोकसभा चुनाव 2024: बेल पर जेल से बाहर आए केजरीवाल का ताबड़तोड़ प्रचार, कांग्रेस नेताओं ने आप के प्रचार से बनाई दूरी

  • आप नेताओं का कांग्रेस पक्ष में प्रचार
  • इंडिया गठबंधन में शामिल आप
  • केजरीवाल का तूफानी चुनावी प्रचार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-22 12:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्वोच्च अदालत से सशर्त बेल पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तूफानी प्रचार जारी है। घुंआधार प्रचार में जुटे केजरीवाल न केवल आप बल्कि कांग्रेस के पक्ष में भी ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे है। आपको बता दें आम आदमी पार्टी  इंडिया गठबंधन में शामिल है। जिसके चलते आप कांग्रेस के दिल्ली में सभी प्रत्याशियों के लिए भी उतने ही जोर-शोर से लगातार प्रचार कर रहे हैं। 

एक निजी न्यूज चैनल के मुताबिक सीएम केजरीवाल के साथ-साथ आप नेता संजय सिंह और गोपाल राय भी लगातार कांग्रेस उम्मीदवारों  के लिए जनसभा और रैलियां कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं के आप के पक्ष में प्रचार से दूरी बनाई रखी है। कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठने लगे है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व क्यों आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए कोई रोड शो, जनसभा या रैली करते हुए नजर नहीं आ रहे है।

आपको बता दें कांग्रेस नेता रा हुल गांधी ने दिल्ली में एक पब्लिक मीटिंग जरूर की, लेकिन वो भी सिर्फ अपने प्रत्याशियों के लिए किया। हालांकि राहुल गांधी दिल्ली की रामलीला मैदान की रैली में आम आदमी पार्टी के मतदाताओं को मतदान करनेलिए भी वोट करने की अपील करते दिखे थे।

सोनिया गांधी,  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,प्रियंका गांधी और कई कांग्रेस नेता भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने नहीं आए। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ओर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए ना दिखना सिर्फ जनता को ही नहीं। बल्कि पार्टी के प्रत्याशियों को भी इस बात का अंदेशा है कि अगर कांग्रेस की टॉप लीडरशिप साथ प्रचार करते हुए नजर नहीं आयेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोड़ना मुश्किल हो जाएगा।

'

Tags:    

Similar News