हेमंत सोरेन ने ली शपथ: तीसरी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते दिया था इस्तीफा

  • झारखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हमेंत सोरेन
  • राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण ने सोरेन को दिलाई शपथ
  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार के बाद पद सौंपा था इस्तीफा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-04 11:39 GMT

डिजिटल डेस्क, झारखंड। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार को तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली । राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण ने सोरेन को पद और गोपनियाता की शपथ दिलाई। इससे पहले सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने पारित कर दिया है। इस बात की पुष्टि राजभवन के अधिकारियों ने की है। इसके बाद आज यानी 4 जुलाई को हेमंत सोरेन 13वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें, झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में राज्य के समीकरण में होने वाला यह फेरबदल काफी मायने रखने वाला है। 

हेमंत और कल्पना सोरेन ने एक्स पर किया पोस्ट

इस बारे में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर पब्लिश की है। जिसके मुताबिक, झामुमो पार्टी के नेता ने दावा किया था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके बाद सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "'हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा. जय झारखंड।"

इस पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने एक्स पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "लोकतंत्र की अंतत: जीत हुई। 31 जनवरी 2024 से शुरु हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। जय झारखंड।"

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुई थे सोरेन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ईडी की हिरासत में रहते हुए सोरेन ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सोरेन ने झामुमो के दिग्गज नेता चंपई सोरेन को सीएम पद का जिम्मा सौंपा था। करीब 5 महीने जेल में बीताने के बाद झारखंड हाईकोर्ट से 28 जून को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोरेन को जमानत मिली थी। इसके बाद से ही राज्य के सियासी गलियारों में हेमंत सोरेन की चर्चाएं तेज हो गई थी।

Tags:    

Similar News