विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में डबवाली विधानसभा सीट से बीजेपी ने 60 वर्षीय बलदेव सिंह मागेंआना को चुनावी मैदान में उतारा, पिछले 3 चुनावों में बीजेपी को मिली हार

  • इनेलो -कांग्रेस में होता है कड़ा मुकाबला
  • बसपा गठबंधन से इनेलो मजबूत स्थिति में
  • 2019 में कांग्रेस जबकि 2014 व 2009 में आईएनएलडी को मिली जीत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-28 07:41 GMT

डिजिटल डेस्क, डबवाली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में डबवाली विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, डबवाली एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 60 वर्षीय बलदेव सिंह मागेंआना को चुनावी मैदान में उतारा है। बलदेव सिंह मागेंआना ईशर सिंह के बेटे है।

 

पिछले तीन चुनावों में बीजेपी को यहां निराशा हाथ लगी है। डबवाली विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अमित सिंह ने बीजेपी के आदित्य देवीलाल को मात दी थी। जेजेपी के सरवजीत सिंह तीसरे नंबर पर पहुंचे थे। इस बार डबवाली विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 के विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी के नैना सिंह चौटाला और 2009 में आईएनएलडी से अजय सिंह चौटाला की जीत हुई थी।

Tags:    

Similar News