विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने कांग्रेस नेता कुलदीप विश्नोई के भव्य विश्नोई को अपना प्रत्याशी बनाया

  • कुलदीप विश्नोई ने 2019 ,2014 व 2009 का चुनाव जीता
  • आदमपुर एक सामान्य सीट
  • आदमपुर हिसार संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-19 13:20 GMT

डिजिटल डेस्क, आदमपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, आदमपुर एक सामान्य सीट है।

भव्य विश्नोई बीजेपी के प्रत्याशी 

बीजेपी ने अबकी बार 31 वर्षीय भव्य विश्नोई को आदमपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भव्य विश्नोई कुलदीप विश्नोई के बेटे है।

 

कुलदीप विश्नोई की हैट्रिक जीत 

2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने जीत दर्ज की थी। जबकि सोनाली फोगाट की हार हुई थी। विश्नोई ने फोगाट को 29,471 वोटों के अंतर से हराया। इस बार आदमपुर विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। कुलदीप बिश्नोई ने एचजेसीबीएल से 2014 और 2009 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कीथी।

विधानसभा सीट का समीकरण

2014 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप विश्नोई को 56,757 वोट मिले थे। जबकि आईएनएलडी उम्मीदवार कुलवीर सिंह वेनीवाल को 39,508 वोट मिले। विश्नोई ने वेनीवाल को 17,249 वोटों के अंतर से मात दी थी।आदमपुर हिसार संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 34,578 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 21.25% है। । 2011 की जनगणना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या करीब 144,577 है जो लगभग 88.85% है। जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 18,143 है जो 11.15% है।  

Tags:    

Similar News