विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में गुहला से बीजेपी ने 2014 में जीत दर्ज करने वाले युवा चेहरे कुलवंत राम बाजीगर को उम्मीदवार बनाया

  • एससी आरक्षित गुहला विधानसभा सीट
  • 2019 में जेजेपी प्रत्याशी ईश्वर सिंह ने जीत दर्ज की
  • 2014 में बीजेपी के कुलवंत राम बाजीगर की जीत हुई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-20 11:00 GMT

डिजिटल डेस्क, गुहला। गुहला हरियाणा राज्य के 90 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है हरियाणा विधानसभा चुनाव में गुहला अहम विधानसभा सीट है।

 

गुहला एक एससी आरक्षित सीट है। जो कि कैथल जिले का हिस्सा है। जबकि कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। गुहला से बीजेपी ने 46 वर्षीय कुलवंत राम बाजीगर को प्रत्याशी बनाया है। कुलवंत राम बाजीगर ,बम्बू राम के बेटे है। 

2019 के विधानसभा सीट में जेजेपी प्रत्याशी ईश्वर सिंह ने जीत दर्ज की थी। जेजेपी के उम्मीदवार ने कांग्रेस के चौधरी दिल्लू राम को मात दी थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुलवंत राम बाजीगर ने कांग्रेस के दिल्लू राम को हराया था। और 2009 में आईएनएलडी के फूल सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार गुहला विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

Tags:    

Similar News