विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट पर 2014 के इतिहास को दोहराना चाहेगी बीजेपी

  • हरियाणा के फतेहाबाद जिले में आता है टोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
  • 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी के देवेंदर सिंह बबली ने जीता
  • 2014 में बीजेपी के सुभाष बराला ने बाजी मारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-26 13:37 GMT

डिजिटल डेस्क, टोहाना। हरियाणा विधानसभा चुनाव में टोहाना विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, टोहाना एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 54 वर्षीय देवेंद्र सिंब बबली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। देवेंद्र सिंब बबली दिलबाग सिंह के बेटे है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आता है। यह सिरसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। 2014 को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी यहां कभी चुनाव नहीं जीती।

 

2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी के देवेंदर सिंह बबली ने बीजेपी प्रत्याशी सुभाष बराला को हराया था। कांग्रेस के परमवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस बार टोहाना विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

 

2014 में बीजेपी के सुभाष बराला और 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परमवीर सिंह जीत हुई थी।

Tags:    

Similar News