विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की हांसी विधानसभा सीट से बीजेपी ने 66 वर्षीय विनोद ब्याना को चुनावी मैदान में उतारा

  • अलग अलग पार्टी से चुनाव जीतते आए हैं विनोद ब्याना
  • हांसी में एचजेसीबीएल मुख्य पार्टियों को देती है टक्कर
  • 2014 में एचजेसीबीएल की रेणुका बिश्नोई निर्वाचित हुई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-26 14:16 GMT

डिजिटल डेस्क, हांसी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हांसी विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, हांसी एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 66 वर्षीय विनोद ब्याना को चुनावी मैदान में उतारा है। विनोद ब्याना महेश चंदेर के बेटे है।

 

पिछले चुनाव में कांग्रेस को यहां हार का मुंह देखना पड़ा । हांसी विधानसभा चुनाव को एचजेसीबीएल व इनेलो बसपा गठबंधन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। 2014 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो विनोद ब्याना अलग अलग पार्टी से यहां से चुनाव जीतते आ रहे है। यहां एचजेसीबीएल पार्टी मुख्य पार्टियों को टक्कर देती है।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विनोद ब्याना ने जेजेपी के राहुल मक्कार को हराया था। आईएनडी के प्रेम सिंह मलिक तीसरे नंबर पर रहे। इस बार हांसी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 में एचजेसीबीएल की रेणुका बिश्नोई और 2009 कांग्रेस से विनोद ब्याना की जीत हुई थी।

Tags:    

Similar News