विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा के सफीदों से बीजेपी ने 78 वर्षीय रामकुमार गौतम को चुनावी मैदान में उतारा

  • पुराने समय में सफीदों को सर्प दमन कहा जाता
  • राज्य की राजनीति का मुख्य फोकस
  • सफीदों में सबसे अधिक चुनाव कांग्रेस ने जीते

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-20 11:02 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सफीदों विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, सफीदों एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 78 वर्षीय रामकुमार गौतम को सफीदों विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रामकुमार गौतम चंदेर भान के बेटे है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र हरियाणा राज्य के जींद जिले में आता है। पुराने समय में सफीदों को सर्प दमन भी कहा जाता रहा है। सफीदों पानीपत और जींद का केंद्र है।

 

राज्य गठन के बाद से ही सफीदों हमेशा से ही राज्य की राजनीति का मुख्य फोकस रहा है। सफीदों को राज्य की राजनीतिक का सेंटर पॉइंट माना जाता है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में उतारे। सफीदों में सबसे अधिक चुनाव कांग्रेस ने जीते है।

2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस के सभाष देशवाल ने जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी के बच्चन सिंह आर्या को हराया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी के जसवीर देशवाल ने बीजेपी की डॉ. वंदना शर्मा को मात दी। और 2009 में अईएनएलडी के कालीराम पटवारी की जीत हुई थी। अबकी बार सफीदों में किसकी जीत होगी ये मतदाता तय करेंगे।

 

Tags:    

Similar News