Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें

  • 93 मतदान केंद्र में हुई वोट काउंटिंग
  • हुआ 1031 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-08 02:39 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। सब काम ठीक तरह से हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रबंध किए गए थे। वोटों की गिनती को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। काउंटिंग की निगरानी करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे।

हरियाणा में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की कमान कांग्रेस के हाथो में होने के अनुमान थे। वहीं, बीजेपी हैट्रिक बनाने से चूकती नजर आ रही थी। 

1031 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 930 पुरुष जबकि 101 महिलाएं थीं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण (5 अक्टूबर) में चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए हरियाणा में 20632 पोलिंग बूथ बनाए थे।

एग्जिट पोल रिजल्ट

एग्जिट पोल के रिजल्ट शनिवार (5 अक्टूबर) शाम आए थे। सभी न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी। वहीं, एक दशक बाद भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा था।

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए थे। इन नतीजों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली थी।

किस दलों का है गणबंधन?

बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही था। दोनों पार्टियां 89-89 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। एक-एक सीट दोनों अपने सहयोगी दलों को दी थी। बीजेपी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी जबकि कांग्रेस ने माकपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरी। वहीं जेजेजी(जननायक जनता पार्टी) और एएसपी (आजाद समाज पार्टी) का गठबंधन था। इसी तरह इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी।

Live Updates
2024-10-08 15:01 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने हैट्रिक बनाई है तो वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुका है। 



2024-10-08 10:35 GMT

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हो सकते हैं। साथ ही, वह 12 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

2024-10-08 10:19 GMT

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अपने घर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का धूमधाम से स्वागत किया। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, राज्य में अब तक बीजेपी ने 50 का आंकड़ पूरा किया है। नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 16054 वोटों से हराया है। 

2024-10-08 10:11 GMT

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा। सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं उसे जनता ने स्वीकार किया। यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।

2024-10-08 10:07 GMT

जुलवाना विधानसभा सीट से जीतने के बाद विनेश फोगाट ने किया रोड शो।

2024-10-08 10:00 GMT

हरियाणा चुनाव में बीजेपी की ओर से खड़े इन उम्मीदवारों की किस्मत चमकी है। 



 


2024-10-08 09:57 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु को 12578 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस कैंडिडेट जस्सी पेटवाड़ ने मात दी है। मालूम हो कि, अभिमन्यु नारनौंद सीट से मैदान में थे।



 


2024-10-08 09:43 GMT

हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला की जीत के बाद उन्होंने रोड शो किया। इलेक्शन कमीशन के नतीजों के मुताबिक, वह 8124 वोटों से जीते हैं।  

2024-10-08 09:34 GMT

चुनाव आयोग ने दी जानकारी के मुताबिक, जानें अब तक किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आ रही हैं- 



2024-10-08 09:29 GMT

हरियाणा की पुण्डरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट सतपाल जाम्बा ने 2197 वोटों से जीत हासिल की है। उनके खाते में कुल 42805 वोट आए


Tags:    

Similar News