जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024: केंद्र शासित प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज, एक क्लिक से ऐसे देखिए रिजल्ट

  • जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का परिणाम आज
  • राज्य की 90 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का तय होगा भाग्य
  • जानें कैसे देख सकते हैं चुनाव के नतीजे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 20:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आज यानी 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। 90 सीटों वाले हरियाणा में पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचन आयोग और सुरक्षा एजेंसियों ने तगड़ा बंदोबस्त कर लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं आप जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजों को कैसे देख सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में हुआ था मतदान

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। इस बार के चुनावी मैदान में करीब एक हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स की साख दाव पर लगी है। जिनके भाग्य का फैसला मंगलवार की सुबह से आना शुरू हो जाएगा। बता दें, 10 साल बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यहां चुनाव हुआ है। इसे लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इस साल जम्मू कश्मीर में कुल तीन चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 61.38 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि, दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत और तीसरे चरण में 68.72 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद राज्य में कुल 63.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। यह साल 2014 के मुकाबले दो प्रतिशत कम है।

भास्कर हिंदी एप पर देखें रिजल्ट

केंद्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद भाजपा के लिए बेहद खास माना जा रहा था । दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। इन निर्णयों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। कांग्रेस की बात करें तो इस बार पार्टी ने नेशन कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जबकि, पीडीपी ने स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरी थी। वहीं, कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स उतारे थे। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोकते नजर आए हैं।जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम को आप भास्कर हिंदी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर देख सकते हैं।

यहां देखिए रिज्लट

https://www.bhaskarhindi.com/

Tags:    

Similar News