Dr Krishna Kumar: डॉ कृष्ण कुमार की जीवनी, जानिए हरियाणा की बवाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ कृष्ण कुमार कौन है?

  • बवाल से इस बार 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
  • डॉ कृष्ण कुमार पेशे से डॉक्टर है
  • उनकी शिक्षा मास्टर ऑफ सर्जरी ईएनटी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-03 14:01 GMT

डिजिटल डेस्क, बवाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बवाल विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, बवाल एक एससी आरक्षित सीट है। बवाल से इस बार 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने डॉ कृष्ण कुमार,आप ने जवाहर लाल,कांग्रेस से डॉ एमएल रंगा, इनेलो से संपत राम धनवाल चुनावी मैदान में है।

 

बीजेपी ने 55 वर्षीय डॉ कृष्ण कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी उम्मीदवार डॉ कृष्ण कुमार का आवास भठेरा देहलावास गुलाबपुरा तहसील व जिला रेवारी है। डॉ कृष्ण कुमार मुन्नी लाल के बेटे है। बवाल विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।

इस बार बवाल विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। डॉ कृष्ण कुमार की पत्नी का नाम सुनीता है। डॉ कृष्ण कुमार के पास केश इन हैंड 1 लाख 65 हजार रूपए , जबकि उनकी पत्नी के पास 2 लाख 10 हजार रुपए है।

डॉ कृष्ण कुमार पेशे से डॉक्टर है, उनकी शिक्षा मास्टर ऑफ सर्जरी ईएनटी है। उनकी पत्नी गृह कार्य के साथ साथ कृषि और ट्यूशन करती है। डॉ कृष्ण कुमार की आय का स्त्रोत पेंशन है।

Tags:    

Similar News