यूपी से नाता: दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही आतिशी का उत्तरप्रदेश के शहर बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता

  • प्रवीण सिंह ने iit दिल्ली से इंजीनियरिंग और iim अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री
  • आतिशी का ससुराल बनारस
  • गांवों के विकास की वैचारिक समानता के कारण आतिशी और सिंह करीब आए

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 14:43 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही आतिशी का उत्तरप्रदेश के शहर बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता है। आतिशी काशी की बहू हैं। उनके पति प्रवीण सिंह के परिवार का लंबा समय काशी में गुजरा है। आतिशी का ससुराल वाला परिवार वाराणसी के लंका क्षेत्र में निवास करता है। आतिशी के पति प्रवीण मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले है। आपको बता दें आतिशी और प्रवीण की शादी 2006 में बनारस में धूमधाम से हुई थी। गांवों के विकास की वैचारिक समानता के कारण आतिशी और सिंह करीब आए। दोनों की मुलाकात सामाजिक कार्यों के दौरान हुई और कुछ समय बाद दोनों ने धूमधाम शादी कर ली।

उनके पति प्रवीण सिंह लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हैं। प्रवीण सिंह ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद वो सामाजिक कार्यों से जुड़ गए। आपको बता दें आतिशी सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ीं  फिर ऑक्सफोर्ड गईं। 

आतिशी ने आप विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद इसे दुख का क्षण बताया है। आतिशी ने  मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद  आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का आभार जताया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उनका नाम अरविंद केजरीवाल है। पिछले दो साल से बीजेपी ने उनको परेशान करने व उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए है।  

Tags:    

Similar News