हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान, अब तक 41 नामों की हुई घोषणा

  • कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट
  • 9 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान
  • पहली और दूसरी सूची में तय किए थे 32 उम्मीदवारों के टिकट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-08 19:15 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले 6 सितंबर को कांग्रेस ने 2 लिस्ट जारी की थीं। बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजा 8 अक्टूबर को आएगा।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में जारी किए गए 9 नामों में थानेसर से अशोक अरोड़ा, गनौर से कुल्दीप शर्मा, उचाना कलां से ब्रिजेंद्र सिंह, तोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी,, मेहम से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है।

विनेश फोगाट जुलाना से उम्मीदवार

इससे पहले 6 सितंबर को पार्टी ने पहली सूची जारी की थी। जिसमें 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इस तरह अपनी दोनों सूचियों में कांग्रेस ने अभी तक कुल 41 उम्मीदवारों को टिकट दी है। इनमें पहलवान विनेश फोगाट के अलावा पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह और नूंह हिंसा के आरोपी विधायक मामन खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

पहली सूची में पार्टी ने लाडवा सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा गरही सांपला किलोई सीट से और विनेश फोगाट को जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को होडल सीट से मैदान में उतारा है। पहली सूची में कांग्रेस ने कालका सीट से प्रदीप चौधरी को, नारायणगढ़ सीट से शैले चौधरी को, साढौरा (एससी) सीट से रेनू बाला को, रादौर सीट से बिशन लाल सैनी को, लाडवा सीट से मेवा सिंह को, शाहबाद (एससी) सीट से राम करण को, नीलोखेड़ी (एससी) सीट से धर्मपाल गोंदर को, असंध सीट से एस. शमशेर सिंह गोगी को टिकट दिया गया है।

वहीं, समालखा से धर्म सिंह छोकर, खरखौदा (एससी) से जयवीर सिंह, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक, बरोदा से इंदुराज सिंह नरवाल, जुलाना से विनेश फोगाट, सफीदों से सुभाष गांगोली, कालांवाली (एससी) से शीशपाल सिंह, डबवाली से अमित सिहाग, गढ़ी सांपला-किलोई से भूपिंदर सिंह हुड्डा, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, कलानौर (एससी) से शकुंतला खटक, बहादुरगढ़ से राजिंदर सिंह जून, बादली से कुलदीप वत्स, झज्जर (एससी) से गीता भुक्कल, बेरी से डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, नूंह से आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका से मामन खान, पुनहाना से मो. इलियास, होडल (एससी) से उदय भान और फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट से नीरज शर्मा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 

Tags:    

Similar News