मणिपुरा हिंसा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे, राहत शिविरों में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की

  • राहुल गांधी का मणिपुर दौरा
  • सदन में उठाया था मणिपुर हिंसा का मुद्दा
  • आज शाम मणिपुर के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 10:00 GMT

डिजिटल डेस्क, इंफाल। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे। सांसद गांधी ने यहां राहत शिविरों का दौरा किया। कांग्रेस नेता ने चुराचांदपुर के राहत कैंप में रह रहे हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। और उन्होंने उनके हालचाल जानें। बताया जा रहा है कि गांधी दूसरे अन्य राहत शिविरों का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम राहुल गांधी मणिपुर के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे।

सोमवार तड़के सुबह तीन बजे के करीब बंदूकधारियों ने पड़ोसी पहाड़ी जिले तामेंगलोंग के फैतोल से गुलरथोल की ओर फायरिंग की थी। स्थानीय पुलिस ने गोलीबारी की इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोलीबारी की घटना में कुकी समुदाय के दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

आपको बता दें लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को मणिुपर के दौरे पर हैं। मणिपुर पहुंचने से पहले गांधी असम के सिलचर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। राहुल के दौरे से पहले हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में एक बार फिर गोलीबारी की खबरें सामने आई।

गांधी ने मणिपुर हिंसा पर सत्तापक्ष पर कई सवाल दागे थे। फायरिंग की खबरें ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग की घटना जिरीबाम में हुई।  जिरीबाम असम के कछार जिले की सीमा से सटा एक छोटा सा जिला है और यह सबसे नया इलाका है, जहां पिछले महीने भारी हिंसा हुई थी। राहुल जिरीबाम से ही मणिपुर में प्रवेश किए। मिली जानकारी के मुताबिक  जिरीबाम के बाद राहुल गांधी राज्य के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में भी जाएंगे।

Tags:    

Similar News