मध्य प्रदेश सियासत: भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी का कांग्रेस पर हमला, बोले - भ्रष्टाचार अत्याचार तुष्टिकरण और कपड़े फाड़ने की गारंटी है कांग्रेस पार्टी

दो बुजुर्ग मिलकर कर रहे हैं कांग्रेस का सर्व सत्यानाश - भाजपा प्रवक्ता

Bhaskar Hindi
Update: 2023-10-17 12:36 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल l भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस यानी गारंटी लेकिन गारंटी कौन सी? कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की, महिला अत्याचार की, धर्म विरुद्ध काम करने की, तुष्टिकरण की, कपड़े फाड़ने की गारंटी है। कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की वजह से उनकी पार्टी का कार्यकर्ता परेशान हो उठा है।अंर्तकलह सड़कों पर आ रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आजकल राजनीतिक मंच पर भाषण देते हुए गारंटी देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में इसके उलट नजारा है। गारंटी का मतलब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को समझाएं। यह दोनों ना समझ बुजुर्ग प्रदेश में आपकी पार्टी की गारंटी देते हुए क्या कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News