सैनी का मंत्रिमंडल: नए चेहरों को मौका या जाति फैक्टर का दबदबा! 12 मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा, अनिल विज का नाम भी आगे

  • नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के आसार
  • नए चेहरें या जाति फैक्टर का चलेगा दांव
  • 12 मंत्रियों को शामिल करने की अटकलें तेज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-11 15:19 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा बंपर जीत के साथ सत्ता में लगातार तीसरी बार बनी रही। इसके बाद अब राज्य में नई सरकार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा के तीसरे कार्यकाल में नायब सिंह सैनी ही सीएम फेस रहेंगे। पंचूकला में 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को नायब सिंह सैनी ने प्रभारी वरिष्ठ मंत्री के साथ आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 12 मंत्रियों को सैनी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

सैनी सरकार में संभावित मंत्रियों के नाम

सूत्रों की मानें तो, सीएम नायब सिंह सैनी के साथ-साथ 12 नेताओं के मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की संभावना है। सैनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अनिल विज (पंजाबी), कृष्ण बेदी (वाल्मिकी), कृष्णलाल पंवार (जाटव), अरविंद शर्मा (ब्राह्मण), कृष्ण मिड्डा (पंजाबी), महिपाल ढांडा (जाट), मूलचंद शर्मा (ब्राह्मण), लक्ष्मण यादव (यादव), राव नरबीर (यादव), सुनील सांगवान (जाट), बिपुल गोयल (बनिया), तेजपाल तंवर (गुर्जर) के मंत्री बनने की चर्चांए हैं।

मंत्रिमंडल में जाति फैक्टर

यदि जाति के आधार पर देखें तो सैनी के मंत्रिमंडल में दो-दो पंजाबी, ब्राह्मण, जाट और यादव जाति से मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा दो-दो पंजाबी, ब्राह्मण, जाट और यादव जाति से मंत्री बनेंगे। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर सरकार में अनिल विज गृहमंत्री रह चुके थे। लेकिन, विज नाराजगी के चलते सैनी सरकार में शामिल नहीं होंगे।

इस बार के विधानसभा चुनाव के परिणाम में सैनी सरकार में रह चुके 10 में से 8 मंत्रियों की हार हुई है। राज्य में भाजपा की जीत के बाद सैनी सरकार में नए चेहरों के शामिल होने पर अटकलें तेज हो गई हैं। इस लिस्ट में थानेसर से सुभाष सुधा, नूंह से संजय सिंह, अंबाला सिटी से असीम गोयल, हिसार से कमल गुप्ता, जगाधरी से कंवर पाल, लोहारू से जेपी दलाल, नांगल चौधरी से अभे सिंह यादव, रानियां से रणजीत सिंह चौटाला को करारी हार झेलनी पड़ी है।

Tags:    

Similar News