हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक: ऐन मौके पर कांग्रेस के साथ कैसे हो गया बड़ा खेला! अमित शाह के दांव से समझें कारण

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित
  • राज्य में तीसरी बार भाजपा की बनी सरकार
  • जानें जीत के पीछे अमित शाह का चुनावी दांव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-08 15:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले रहे। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में वापसी के दावे को गलत ठहराते हुए भाजपा ने अपनी हैट्रिक जड़ दी है। इससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन, अब इन संभावनाओं पर विराम लग चुका है। हरियाणा में आखिरकार भाजपा की सरकार बन गई है। हालांकि, भाजपा की इस जीत के पीछे अमित शाह का पुराना फॉर्मूला कारगार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी के बदौलत राज्य में भाजपा की शानदार जीत हुई है।

कांग्रेस के मनसूबों पर भाजपा ने फेरा पानी

बीते 10 सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार काबिज है। इस वजह से भाजपा के लिए एंटी इंकम्बेंसी समेत कई मुद्दों से निपटना बड़ी चुनौती थी। इसी बीच भाजपा ने 7 महीने पहले जो दांव चला उससे कांग्रेस को अब जोरदार पटखनी मिली है।

हरियाणा में 7 महीने पहले भाजपा ने बड़ा चुनावी दांव खेला था। जिससे हरियाणा के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद पार्टी ने राज्य में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। इससे पहले हरियाणा में भाजपा ने साल 2019 का विधानसभा चुनाव मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लड़ा था। उस दौरान भाजपा बहुत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में पार्टी ने जेजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी।

चुनाव को लेकर भाजपा थी सक्रिय

इसके बाद हरियाणा विधानसभा 2024 के लिए भाजपा किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं थी। यही कारण था कि भाजपा ने 7 महीने पहले मनोहर खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को सीएम पद के लिए चुना था। इस बार भाजपा ने नायब सिंह सैनी को सीएफ फेस नेतृत्व में चुनाव लड़ा है।नतीजों के मुताबिक, नायब सिंह सैनी को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है। इसी के साथ राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है।

यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने किसी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम को बदला था। भाजपा का यह फॉर्मूला अमित शाह की ही देन है। हरियाणा के अलावा भाजपा ने गुजरात, उत्तराखंड और त्रिपुरा में भी यही फॉर्मूला अपनाया था। जिसके दम पर भाजपा ने इन राज्यों में सरकार बनाई थी।

Tags:    

Similar News