उत्तरप्रदेश: बहराइच के बाद मुजफ्फरनगर में हालात तनावपूर्ण, हजारों की भीड़ में सड़कों पर उतरे मुस्लिम, पूर्व सांसद बालियान ने बताया साजिश

  • विरोध बढ़ने पर पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शहर में स्थिति नियंत्रण की
  • बालियान ने इकट्ठी हुई भीड़ को बताया साजिश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 13:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में बहराइच के बाद मुजफ्फरनगर में हालात तनावपूर्ण हो गए है। हजारों की तादाद में मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर कर आरोपी अखिल त्यागी के खिलाफ नारेबाजी की।  आए है। पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शहर में नियंत्रण किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान घटना के दो दिन बाद आरोपी अखिल त्यागी के घर पहुंचे। बालियान ने इकट्ठी हुई भीड़ को साजिश करार दिया।

आपको बता दें ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद पैदा हुआ। खबरों के मुताबिक पूर्व मंत्री ने मीडिया से कहा कि बीते शनिवार रात कुछ लोगों ने बुढाना कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर उत्पात मचाया, भय का माहौल बनाने की कोशिश की, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए, नहीं तो वे धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। और एक्शन का रिएक्शन होगा।

 विवादित पोस्ट को लेकर मचे हंगामे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।  पूर्व बीजेपी सांसद संजीव बालियान सोमवार 21 अक्टूबर को आरोपी अखिल त्यागी के आवास पर पहुंचे। बालियान ने कहा भीड़ के दम पर इस जिले को नहीं चलाया सकता है। यहां सिर्फ कानून का राज चलेगा। 

पूर्व एमपी संजीव बालियान ने कहा जब पुलिस ने आरोपी अखिल त्यागी को  गिरफ्तार कर लिया था तो इतनी बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर कैसे और क्यों आई,  पुलिस को निष्पक्ष होकर इसकी जांच करना चाहिए। पुलिस को दबाव में आने की जरूरत नहीं है।

Tags:    

Similar News