अंतरराष्ट्रीय: ह्वांगयेन द्वीप पर पर्यावरण की गुणवत्ता अच्छी

दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण स्थिति पर सर्वेक्षण और मूल्यांकन रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-10 12:42 GMT

बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण स्थिति पर सर्वेक्षण और मूल्यांकन रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।

चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि यह ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की पहली 'व्यापक शारीरिक परीक्षा' है। परिणाम से जाहिर है कि ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पर्यावरण की गुणवत्ता अच्छी है और मूंगा चट्टान पारिस्थितिकी व्यवस्था स्वस्थ है।

बताया जाता है कि इस साल मई से जून तक चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की स्थिति की व्यवस्थित जांच की। इस दौरान समुद्री जल की गुणवत्ता, तलछट की गुणवत्ता, जैविक गुणवत्ता, समुद्री कचरे, मूंगा समुदाय, चट्टान मछली और विशेष जैविक समूह की जांच की गई।

पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने क्वांगशी विश्वविद्यालय और चीनी विज्ञान अकादमी के दक्षिण चीन सागर समुद्री अनुसंधान संस्थान के साथ पिछले कुछ वर्षों में ह्वांगयेन द्वीप के समुद्री क्षेत्रों में हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के परिणाम और सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग सर्वेक्षण परिणाम का व्यापक विश्लेषण और मूल्यांकन किया। यह ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की पहली 'व्यापक शारीरिक परीक्षा' है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News