बाजार: भारतीय रेल ने 2023-24 में 2.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया

भारतीय रेलवे ने 1500 मिलियन टन माल ढोने का आंकड़ा पार कर लिया है और 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से ये बात सामने आई है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-15 10:13 GMT

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने 1500 मिलियन टन माल ढोने का आंकड़ा पार कर लिया है और 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से ये बात सामने आई है।

इस वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेल का कुल राजस्व 15 मार्च तक 2.40 लाख करोड़ रुपए है, जो 2022-23 की इसी अवधि के 2.23 लाख करोड़ रुपए से 17,000 करोड़ रुपए अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेल का कुल व्यय 2.26 लाख करोड़ रुपए है।

रेल मंत्रालय ने कहा, “वित्तीय वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई व्यवसाय, कुल राजस्व, ट्रैक बिछाने के मामले में भारतीय रेल इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की राह पर है।”

2023-24 के दौरान भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 648 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के आंकड़ों की तुलना में 52 करोड़ अधिक है। पिछले साल यात्रियों की कुल संख्या 596 करोड़ थी।

भारतीय रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में 15 मार्च तक 5100 किमी नई पटरियां भी बिछाई हैं, जो प्रतिदिन औसतन 14 किमी से अधिक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News