रक्षा: अरब सागर में अगवा जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना का अभियान जारी

अरब सागर में मछली पकड़ने वाले एक जहाज के अपहरण के प्रयास और उसे सशस्त्र समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए भारतीय नौसेना एक "महत्वपूर्ण अभियान" चला रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-29 17:09 GMT

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। अरब सागर में मछली पकड़ने वाले एक जहाज के अपहरण के प्रयास और उसे सशस्त्र समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए भारतीय नौसेना एक "महत्वपूर्ण अभियान" चला रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, "मछली पकड़ने वाले ईरान के जहाज 'अल कंबार' के अपहरण के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।"

भारतीय नौसेना के अनुसार, घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा (यमन) से लगभग 167 किमी दूर था और बताया गया कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू आ धमके।

अधिकारी ने कहा, भारतीय नौसेना मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को बचाने के लिए एक अभियान चला रहा है।

भारतीय नौसेना ने कहा कि वह क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे पीड़ित किसी भी देश का क्यों न हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News