राजनीति: मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल, नरोत्तम मिश्रा का दावा

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। कई नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ये जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को दी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-21 10:13 GMT

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। कई नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ये जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को दी।

जब मीडिया ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक कह दिया, ''मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज को मिलाकर 16,000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। गिनीज बुक रिकार्ड बन जाए, तो बड़ी बात नही। मेरा राहुल गांधी जी से कहना है, भगदड़ का मजा लिजिए, अपने देश में, कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में!"

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर और जबलपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां व कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी का शॉल देकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, सतना सांसद गणेश सिंह भी मौजूद थे।

वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक सामान्य से कार्यकर्ता को भी बड़े ओहदे पर जान का मौका मिल सकता है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगामी दिनों में आप लोगों को भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचेगा। सबकुछ खत्म हो चुका होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News