राष्ट्रीय: झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने कांग्रेस ज्वाइन करने के दावे को बताया गलत ()

झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लग गया है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-20 19:00 GMT

नई दिल्ली/रांची, 20 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लग गया है।

भाजपा नेता ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, "ये खबर गलत है। मेरी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।"

दरअसल, राज पलिवार के कांग्रेस ज्वाइन करने की पूरी कयासबाजी पवन खेड़ा के फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के कांग्रेस में आने की जानकारी दी गई है।

बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी हुई थी।

दूसरी तरफ पवन खेड़ा ने फेसबुक पोस्ट किया और झारखंड भाजपा के नेता राज पलिवार के भी कांग्रेस पार्टी में आने की जानकारी दी है।

इस पोस्ट के बाद झारखंड के सियासी गलियारे में राज पलिवार को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।

हालांकि, कुछ घंटों के बाद राज पलिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पवन खेड़ा के दावे पर सवाल उठाते हुए उसे भ्रामक और खुद की छवि को बदनाम करने की साजिश से जोड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के दावे को सिरे से खारिज भी कर दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News