राजनीति: झारखंड में तीन बार के बीजेपी विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

झारखंड के मांडू विधानसभा से तीन बार के भाजपा विधायक जय प्रकाश पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-20 08:27 GMT

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के मांडू विधानसभा से तीन बार के भाजपा विधायक जय प्रकाश पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पवन खेड़ा मौजूद थे।

झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जय प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम 'इंडिया' गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

माना जा रहा है कि प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं। हजारीबाग सीट से 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा संसद पहुंचे थे। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News