अंतरराष्ट्रीय: पारंपरिक चीनी चिकित्सा दुनिया की ओर बढ़ रहा है

पारंपरिक चीनी चिकित्सा चीन का राष्ट्रीय खजाना है, जो परंपरागत चीनी संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा के हजारों वर्षों का इतिहास और गौरवशाली उपलब्धियां हैं। यह चीनी राष्ट्र के गहन ज्ञान का प्रतीक भी है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-16 09:57 GMT

बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। पारंपरिक चीनी चिकित्सा चीन का राष्ट्रीय खजाना है, जो परंपरागत चीनी संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा के हजारों वर्षों का इतिहास और गौरवशाली उपलब्धियां हैं। यह चीनी राष्ट्र के गहन ज्ञान का प्रतीक भी है।

चीनी लोगों के स्वास्थ्य पर इसका अमिट योगदान रहा है। हर साल 17 मार्च को चीनी चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। यह पुरानी चिकित्सा के उन्मूलन और पारंपरिक चीनी चिकित्सा के पूर्ण खंडन के खिलाफ जीत का जश्न मनाने के लिए स्थापित है। इसका उद्देश्य मानव जाति की भलाई के लिए चीन, यहां तक कि पूरी दुनिया में पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास बढ़ाना है।

कोविड-19 महामारी की रोकथाम में पारंपरिक चीनी चिकित्सा ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोई जादुई दवा न होने की स्थिति में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के जरिए मरीजों को कम समय में प्रभावी उपचार मिला। चीन सरकार के प्रोत्साहन में महामारी की रोकथाम में चीनी औषधि का प्रभाव दुनिया में देखा गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने प्रशंसा की की।

पारंपरिक चीनी चिकित्सा तेजी से और व्यापक दुनिया की ओर बढ़ रही है। चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना और वर्ष 2035 दीर्घकालिक विकास योजना की रूपरेखा में व्यापक रूप से पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास करने और रोग की रोकथाम, उपचार व स्वास्थ्य बहाली में इसकी विशेष भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

हाल में चीन के अधिक विभागों ने संयुक्त रूप से पारंपरिक चीनी चिकित्सा संस्कृति के प्रसार के लिए कार्यान्वयन योजना जारी की और पारंपरिक चीनी चिकित्सा के नए युग में नवाचार व्याख्या के लिए सुझाव दिया। पारंपरिक चीनी चिकित्सा न सिर्फ चीन, बल्कि दुनिया की भी है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा को दुनिया की ओर बढ़ावा देने का उद्देश्य चीन की उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा को दुनिया के ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News