कहां हैं राहुल गांधी?: रिजल्ट के दिन देश में नहीं हैं राहुल गांधी! प्रियंका गांधी भी विदेश यात्रा पर! रिजल्ट के दिन देश से बाहर जाने पर उठे सवाल

  • रिजल्ट के दिन राहुल और प्रियंका गांधी देश से बाहर
  • राहुल गांधी के वापस आने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
  • प्रियंका गांधी अभी नहीं आएंगी भारत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-08 08:03 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के नतीजे तकरीबन साफ हो चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। हालांकि कांग्रेस यहां आरोप लगा रही है कि वोटिंग के आंकड़े चुनाव आयोग की साइट पर देर से अपडेट हो रही है। लेकिन जीत की खुशी में बीजेपी ऑफिस में जश्न मनना  शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर में परिणाम बिलकुल उलट हैं। इलेक्शन के रिजल्ट के इस अहम मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खबरों की दुनिया से बिलकुल गायब है। इस बारे में कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दोनों इस दिन विदेश गए हुए हैं। 

रिजल्ट के दिन राहुल और प्रियंका कहां?

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों विदेश में हैं। राहुल गांधी की वापसी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को वापस लौटने में कुछ और दिन बाकी हैं। राहुल गांधी की वापसी को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

हरियाणा में कांग्रेस ने किया जीत का दावा बरकरार

बीजेपी बहुमत का जादुई आंकड़ा छू चुकी है। लेकिन कांग्रेस अब भी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि, "पिछले एक साल से जब मैं कैथल की गलियों और मोहल्लों में जा रहा था, तो हर किसी के मन में एक ही बात थी कि बदलाव नजर आएगा या नहीं। लोग पिछले 10 सालों से इस भ्रष्टाचारी और नफरत भरी सरकार से परेशान हो चुके थे। एग्जिट पोल 60 सीटें दिखा रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि हम 70 सीटें जीतेंगे साथ ही कैथल सीट भी जीतेंगे।"

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी पूर्व उपमुख्यमंत्री का बयान

एक दशक बाद हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो चुके हैं। यहां तीन सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। तीन पर नेशनल कॉनफ्रेंस और तीन सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज भी कर चुकी है। रुझानों के मुताबिक इंडिया गठबंधन 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता कविंदर गुप्ता का बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने बीजेपी के तरफ से किए गए बदलावों के बारे में बताया है। साथ ही रिजल्ट को भी भाजपा के पक्ष में आने का दावा किया है। 

यह भी पढ़े -हरियाणा में 10 साल बाद बंपर जीत के साथ वापसी कर रही कांग्रेस, भाजपा का सत्ता से पत्ता साफ

Tags:    

Similar News