मौसम अपडेट: दिवाली से पहले मौसम के बदले मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, जानिए और राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

  • एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • सुबह शाम ठंड होने लगी है महसूस
  • जानें अपने राज्य के मौसम के हाल के बारे में

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलते दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश में इन दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं बह रही हैं। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है और तट से दूर जा चुका है। जिस वजह से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहे हैं साथ ही बारिश भी देखने मिली है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर होने तक गर्मी अपना रूप दिखाने लगती है। चलिए जानते हैं और राज्यों के मौसम के बारे में।

 

यह भी पढ़े -चैनल में हुआ ब्लास्ट का वीडियो अपलोड, दिल्ली पुलिस ने लिखी टेलीग्राम को चिट्ठी, मांगी 'जस्टिस लीग इंडिया' चैनल की जानकारी

प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा खंडवा, अलीराजपुर, इंदौर जैसे कई और जिले शामिल हैं। इसके अलावा देवास, उज्जैन रतलाम, शाजापुर, आगर, मालवा मुरैना, रीवा, सतना, मऊगंज, अनूपपुर, जबलपुर भी शामिल हैं। इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़े -MVA में नहीं सुलझ रहा सीट शेयरिंग का मुद्दा, राज्य की तीन सीटों पर कांग्रेस- शिवसेना में चल रही टफ फाइट, क्या शरद पवार बनेंगे सूत्रधार

प्रदेश में मानसून वापसी

प्रदेश में मानसून की वापसी होने के बावजूद कई जिलों में बारिश देखने मिल रही है। जिसके चलते तापमान में सुबह और शाम गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा दोपहर में तापमान सामान्य हो जाता है। तापमान गिरने के चलते लोगों को सुबह शाम ठंड का भी एहसास होना शुरू हो गया है। साथ ही आज सुबह हल्का कोहरा भी देखने मिला है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड भी अपना रूप दिखा सकती है।

और राज्यों के मौसम के हाल

दिल्ली में सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है लेकिन दोपहर में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा प्रदूषण ने भी परेशान करके रखा हुआ है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड के अलावा कई और राज्य शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। साथ ही कुछ राज्यो में ठंड ने अपना अलग रूप दिखा रखा है जिसमें हिमाचल प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक टली, सोमवार शाम होगी बैठक

Tags:    

Similar News