हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग, 67.69% के साथ पलवल दूसरे नंबर पर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 03:19 GMT
Live Updates - Page 4
2024-10-05 04:16 GMT

90 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.53% वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 90 सीटों पर 9.53% मतदान हुआ है।



 


2024-10-05 04:08 GMT

एक नंबर पार्टी कांग्रेस जा रही है! बोले रानिया विधानसभा से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला

रानिया विधानसभा से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने मतदान के बाद बताया कि कांग्रेस और बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने मीडिया से कहा- लोगों ने मन बना रखा है। एक नंबर पार्टी कांग्रेस बनने जा रही है। लेकिन हंग असेंबली रहेगी। भाजपा को 20 के आस-पास है। कांग्रेस को 42-43 सीटें मिलने जा रही हैं। इंडिपेंडेंट और आदर्स 20 से ज्यादा निकल कर आ रहे हैं। हरियाणा बड़ा ही निर्णायक फैसला करता है। मैं निर्दलीय लड़ रहा हूं और यहां लगातार दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार को जनता चुनने जा रही है। मेरे मतदाता जहां कहेंगे मैं वहां जाऊंगा। मैं जनता के साथ हूं। 

2024-10-05 03:57 GMT

निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने डाला वोट

रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने किया मतदान। 

2024-10-05 03:46 GMT

JJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने डाला वोट

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने हरियाणा के सिरसा में एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया। उन्होंने बाहर आकर अपनी इंक से लगी हुई उंगली दिखाते हुए कहा- हरियाणा की जनता अब तय करेगी कि वह किसे चुनना चाहती है। हमने अपना काम किया है, हमने खूब प्रचार-प्रसार किया। फैसला तो प्रदेश की जनता ही करेगी।  

2024-10-05 03:40 GMT

'कांग्रेस के समय अनुसूचित जातियों पर हुए अत्याचार' बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- कांग्रेस अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए, हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस के समय में खासकर अनुसूचित जातियों पर अत्याचारि हुए। पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है।

2024-10-05 03:30 GMT

वोट डालने के बाद दलित नेता कुमारी शैलजा ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा ने हिसार के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के बाद कहा- हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं। वैसे तो यह एक तरफा मामला है हरियाणा में आज के दिन। साथ ही, सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा खुद बहुत कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं। 

Tags:    

Similar News