अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: कमला हैरिस को वोट देंगे दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो

  • अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर 2024 को मतदान
  • मला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की मुकाबला
  • जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति कमला हैरिस की संवेदनशीलता

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-26 03:45 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मेंं लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कमला हैरिस का समर्थन करने का ऐलान किया है। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इसके पक्ष में बाकायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा की है। 

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए  5 नवंबर 2024 को मतदान होना है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है।  प्रचार में जोर शोर से जुटे दोनों नेता तमाम रैलियां कर रहे हैं। अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने हैरिस के समर्थन करने के पीछे की वजह को स्पष्ट किया है कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को वोट क्यों करना चाहते हैं।

Full View

अपने वीडियो में अभिनेता ने हाल ही में तूफान हेलेन और तूफान मिल्टन से हुई तबाही का जिक्र किया हैं। डिकैप्रियो ने आगे कहा है कि जलवायु परिवर्तन पृथ्वी को तबाह करने के साथ साथ हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहा है। हम सब को अपनी अर्थव्यवस्था, अपने ग्रह और खुद को बचाने के लिए एक साहसिक कदम उठाने की आवश्यकता है। इसलिए मैं डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस को वोट दे रहा हूं।

आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस मैदान में हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप प्रत्याशी हैं। फेमस एक्टर लियोनार्डो ने कहा है कि वे राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को वोट करेंगे। अभिनेता ने कमला हैरिस के समर्थन के पीछे की वजह उनका जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशीलता होना बताया है।

Tags:    

Similar News