बलूचिस्तान की चेतावनी: 'चीनी नागरिक पाकिस्तान छोड़ दें' BLA ने चीन और पाकिस्तान को दी कत्लेआम मचाने की धमकी

  • बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है
  • BLA ने जारी किया फरमान
  • चीनी नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ कर जाने की धमकी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-29 09:10 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में बीते कई सालों से बलूच विद्रोहियों और सरकार के बीच तनाव जारी है। इसी बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कत्लेआम बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान के अंदर रह रहे चीनी नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ कर जाने की धमकी दी है। बीएलए ने कहा, अगर उनके इलाके में कई भी चीनी नागरिक दिखा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। दरअसल, बलूच लिबरेशन आर्मी ने बीते दो दिनों में पाकिस्तान के अंदर बड़े हमले को अंजाम दिया, जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 14 जवानों की भी जान चली गई। इतनी हिंसा के बावजूद बीएलए ने पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों के लिए धमकी भरा फतवा जारी किया है।

चीन पाकिस्तान में सीपीइसी कॉरिडोर बना रहा है। चीन चाहता है कि उनका यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान में जल्द से जल्द पूरा हो जाए। चीन ने इसके लिए कई इंजीनियरों और अफसरों को लगाया है। हालांकि, जिस तरह से बलूच विद्रोहियों का पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, उससे यह कहना आसान नहीं है कि चीन इस प्रोजेक्ट जो जल्दी पूरा कर पाएगा।

BLA कमांडर की धमकी

बलूच लिब्रेशन आर्मी कमांडर ने अपने बयान में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धमकी दी है। कमांडर ने यह भी कहा है कि चीन के नागरिकों को मारने के लिए मजीद ब्रिगेड का गठन किया गया है।

आखिर इतनी हिंसा क्यों?

आपको बता दें कि, पाकिस्तान में बीते कई सालों से बलूच विद्रोहियों और सरकार के बीच विवाद जारी है। बीएलए के विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार बलूचिस्तान में गैस और खनिज संसाधनों का गलत तरीके से दोहन करती है। जिसके चलते राज्य में गरीबी है। बीएलए चीन को बाहर निकाल कर बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। लोगों ने ग्वादर बंदरगाह और सोने-तांबे की खानों के विकास का विरोध किया है जिसे चीन विकसित कर रहा है।

सोमवार को किया था बड़ा अटैक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने बड़ा अटैक किया था। सोमवार को किए गए इस हमले में पुलिस स्टेशन, रेलवे ब्रिज और नेशनल हाईवे को निशाना बनाया गया। इस हमले में 73 लोगों और कई जवानों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमले के बाद सेना और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ में 14 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, इस अटैक में 21 बलूच विद्रोही भी मारे गए। आपको बता दें कि, इस अटैक की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। वहीं, इस ऑपरेशन को डार्क विंडी स्टॉर्म नाम दिया गया है।

Tags:    

Similar News