प्राकृतिक आपदा: शंघाई ने 'बेबिन्का' तूफान के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द की

  • तूफान की गति 151 किलोमीटर प्रति घंटे तक
  • छह सौ से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित
  • सरकारी मीडिया ने बताया कि शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को निकाला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-16 04:58 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के शंघाई ने 'बेबिन्का' तूफान के चलते रविवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तड़के बेबिन्का तूफान तट से टकरा सकता है। 15 दिन के अंदर चीन में ये दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 75 सालों में (1949 के बाद से) बेबिन्का शंघाई में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। बेबिन्का को शक्तिशाली तूफानों की श्रेणी 1 में रखा गया है।

चीनी मौसम विज्ञान ने जानकारी दी कि  रविवार रात तक तूफान की गति 151 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, तथा इसे एक शक्तिशाली तूफान की श्रेणी में रखा गया है।  शंघाई से अब तक करीब 10 हजार लोगों को निकाला जा चुका गया है। तूफान बेबिनका की वजह से 254 मिमी बारिश हो सकती है। शंघाई में 1949 में आया था ग्लेरिया तूफान शंघाई में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान ग्लेरिया था, जो सन 1949 में आया था। उस वक्त इस तूफान की वजह से 144 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के होंगकियाओ और पुडोंग हवाई अड्डों पर स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे के बाद की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे 6 सौ से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित होंगी। इसेके साथ यह भी घोषणा की गई कि इस दौरान कुछ राजमार्गों पर भी यात्रा बांधित रहेगी। तूफान बेबिन्का इस समय तट से कुछ सौ किलोमीटर दूर है।

सरकारी मीडिया ने बताया कि शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को निकाला गया है। इस बीच, पास के शहर झोउशान में, रेस्तरां, सुपरमार्केट और दुकानें दिन के लिए जल्दी बंद हो गईं, और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं रोक दी गईं हैं। इस तूफान से पूर्वी पर 10 इंच (254 मिलीमीटर) तक बारिश होने की आशंका है।

 प्रशासन ने तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। के लिए चीनी मौसम विभाग ने शंघाई में रेड अलर्ट जारी किया है। शंघाई में सोमवार को कुछ घंटों के लिए रेल सेवाओं को बंद रखा जाएगा। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बाजार को बंद कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News