चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफ्रीका को अधिक लक्षित सहायता प्रदान करने का आह्वान किया

  • अफ्रीकी देशों की वास्तविक स्थिति को जानना जरूरी
  • विकास पथ और विकास मॉडल
  • अफ्रीका को अधिक सहायता करने की अपील

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-23 03:34 GMT

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि ताई पिंग ने 21 जुलाई को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफ्रीकी देशों की वास्तविक स्थिति और विशेष जरूरतों की गहराई से समझ होनी चाहिए और अफ्रीका द्वारा स्वतंत्र रूप से चुने गए विकास पथ और विकास मॉडल के आधार पर अधिक लक्षित सहायता प्रदान करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अफ्रीकी विकास पर बहु-हितधारक इंटरएक्टिव संवाद में ताई पिंग ने भाषण देते हुए कहा कि विकसित देशों को अफ्रीकी देशों को वित्तीय, तकनीकी और क्षमता निर्माण सहायता बढ़ानी और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को अफ्रीकी देशों को अधिक तरजीही धनराशि प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अफ्रीकी देशों को युवा शिक्षा और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने, अफ्रीका की विकास आवश्यकताओं के अनुसार अधिक प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने और अफ्रीका की स्वतंत्र विकास क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करना आवश्यक है।

ताई पिंग ने कहा कि चीन हमेशा अफ्रीकी देशों का अच्छा दोस्त और साझेदार रहा है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग और उभय जीत की अवधारणा को बनाए रखते हुए अफ्रीकी देशों को विकास और समृद्धि हासिल करने में संयुक्त रूप से मदद करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने का आह्वान करता है।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News