फैक्ट चेक: बेटी के कातिल को कोर्ट रूम में गोली से छलनी करने वाली मां का नहीं है ये वीडियो, जानिए घटना के पीछे की सच्चाई

  • जर्मन महिला का फेक वीडियो वायरल
  • कोर्ट रूम में बेटी के कातिल पर गोली चलाने का दावा
  • रिवर्स सर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-20 13:28 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर जर्मन की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कोर्ट रूम के अंदर गन निकाल कर गोली चलाती है। इस वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि मैरीएन बाकमायर नामक महिला ने अपनी सात साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट रूम में ही गोली मार दी थी। इस वीडियो को लोग तेजी से इसी दावे के साथ री-शेयर कर रहे हैं। लेकिन बता दें कि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। हमारी टीम ने रिवर्स सर्च के जरिए इस क्लिप के बारे में पता लगाया।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- यह जर्मनी की बहादुर महिला Marianne Bachmeier हैं, जिन्होंने अपनी सात साल की मासूम बच्ची के बलात्कारी को कोर्ट में गोली मारी थी। जिसके बाद इनको छह साल की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़े -बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों का ये वीडियो निकला फर्जी, फेक्ट चैक में हुआ बड़ा खुलासा

कैसे पता चली सच्चाई?

वीडियो के बारे में सर्च करने पर हमें पता चला कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे जर्मन फिल्म “Der Fall Bachmeie: Keine Zeit für Tränen” की क्लिप का बताकर शेयर किया है। इंग्लिश में इस फिल्म नाम “No Time for Tears: The Bachmeier Case” है। बता दें कि, सर्च करने पर हमें यह फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की हुई मिली। फिल्म देखने के बाद हमें यह पता चला कि वायरल हो रही क्लिप भी इसी मूवी की है। वायरल क्लिप का हिस्सा 1.19.25 के टाइम स्टैम्प पर देखा जा सकता है। इससे यह साफ होता है कि वायरल हो रही वीडियो फिल्म का हिस्सा है। हालांकि, जर्मन मैरीएन बाकमायर ने अपनी बच्ची के बलात्कारी को गोली मारी थी लेकिन वायरल वीडियो एक फिल्म का पार्ट है।

Full View

दरअसल, यह फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई थी। “द सन” की खबर के अनुसार, वेस्ट जर्मनी में साल 1981 में हुई इस घटना के चलते जर्मनी में रहने वाली मैरिएन बाकमायर नामक ने एक आदमी की हत्या कोर्ट में गोली मारकर कर दी थी। आदमी पर मैरिएन की बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगा था।

Tags:    

Similar News