महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा में नेताओं का हुआ मोह भंग? CM एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वाइन कर रहे नेता, इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी भी शामिल

  • भाजपा से नेताओं हो रहे शिवसेना (शिंदे) में शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-28 10:20 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी के साथ राजनीतिक दलों में अंसतुष्टों की नाराजागी और दलबदल का सिलसिला भी जोर पकड़ रहा है। इस बीच सोलापुर जिले से मौजूदा निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के नेतृत्व वाली शिवसेना ज्वाइन कर ली है। राऊत ने 27 अक्टूबर की रात सीएम शिंद की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। उनके अलावा भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे की बेटी संजना जाधव समेत ने भी सीएम शिंदे की पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित और पूर्व भाजपा पार्षद मुरजी पटेल ने भी शिवसेना की सदस्यता ली है।

भाजपा के नेताओं ने सौंपा इस्तीफा 

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजेंद्र राउत को भाजपा से बरसी सीट पर टिकट नहीं दिया गया था। इस बात से नाराज राऊत ने भाजपा के खिलाफ बागवत कर ली थी। इसके बाद उन्होंने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राऊत ने शिवसेना (अविभाजित) के उम्मीदवार दिलीप सोपाल को मात दी थी।

सूत्रों की मानें तो शिवसेना (शिंदे गुट) से छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से जल्द ही उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। वहीं, नामांकन दाखिल करने में दो दिन बचे हैं। इससे पहले पूर्व भाजप सांसद राजेंद्र गावित विलास तारे शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि 2022 के जून में गावित ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना का बागवत करने में शिवसेना (शिंदे गुट) का समर्थन किया था।

एनसीपी (अजीत गुट) में भी शामिल हुए ये नेता

बीते दिन शिवसेना (शिंदे गुट) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पालघर सीट से पार्टी ने राजेंद्र गावित को उम्मीदवार घोषित किया था। शिंदे गुट ने भाजपा से दलबदल कर आए नेताओं का स्वागत किया था।

महाराष्ट्र में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं का पालाबदले का भी तांता लगा हुआ है। हाल ही में पूर्व दिवगंत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने अजीत पवार की एनसीपी का दामन थामा है। जीशान ने कांग्रेस से टिकट कटने के बाद एनसीपी में शामिल होने का फैसला लिया है। इस कड़ी में भाजपा नेता निशिकांत भोसले और पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल ने भी एनसीपी (अजित गुट) ज्वाइन की थी।

Tags:    

Similar News