शिक्षा: एक अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, डीपीसी ने स्कूलों का किया भ्रमण

  • एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा नया शैक्षणिक सत्र 2024-25
  • डीपीसी ने स्कूलों का किया दौरा
  • छात्रों के लिए होंगी अलग-अलग गतिविधियां

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-31 16:38 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर 1 अप्रैल से सभी शासकीय स्कूल खोले जायेंगे। अप्रैल माह में लर्न ऑफ फन की तर्ज पर शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर दिया जायेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशों पर नए शैक्षणिक सत्र के संचालन को लेकर पूर्व तैयारियां की गईं हैं। जिला शिक्षा केन्द्र के समन्वयक अजय गुप्ता द्वारा समस्त बीआरसी, सीएसी तथा विद्यालयों को नवीन शैक्षणिक सत्र के 1 अप्रैल से प्रारंभ किए जाने के संबध में जानकारी भेजी जा चुकी है। डीपीसी अजय गुप्ता द्वारा आज शिक्षण सत्र के परिप्रेक्ष्य में कई विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षण सत्र को 1अप्रैल को प्रारंभ किए जाने की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया है कि अप्रैल माह में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढाई कराई जायेगी। इसमें मिट्टी के खिलौने तैयार करना, खेल गीत और स्थानीय खेलों के माध्यम से पढाई की जायेगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सत्र 2024-25 के लिए अप्रैल माह का आकदमिक कैलेण्डर जारी किया गया है इसमें 15 अप्रैल तक दूसरी, तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों को अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जायेगा ताकि ग्रीष्म अवकाश में इस पुस्तिका पर कार्य कर सकें। अप्रैल के पहले 20 दिन लर्न ऑफ फन के तहत विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा दी जायेगी। इसके बाद नई कक्षा की पढाई शुरू होगी। चौथी से आठवीं में प्रनोन्नत विद्यार्थियों की पूर्व कक्षा में प्रश्न पत्रों को हल कराते हुए आदर्श उत्तर लिखने का अभ्यास कराया जायेगा। विगत कक्षा की उपलब्ध स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का विशलेषण कर विद्यार्थियों की छूटी दक्षताओं का पुन: अभ्यास कराया जायेगा।

स्कूल में अलग-अलग होगीं गतिविधियां

पहली से आठवीं तक के बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां कराइ जायेगीं इसमें मिट्टी की मूर्ति बनाना, पोसमपास, मिट्टी के खिलौने बनाने सहित अन्य गतिविधियां कराई जायेगीं। शिक्षक स्थानीय खेल जो बच्चों द्वारा खेले जाते हों उनको संकलित करते हुए खेल खिलायेंगे। यथा स्टेच्यू, टापू, घोडा, बादामशाही, चिडिया फुर्र। वहीं पशु-पक्षियों की आकृति बनाना, रसोई के बर्तना, चूल्हा आदि की आकृति बनाना, पतंग, फूल की आकृति, पशु-पक्षियों की आकृति, सजावटी आकृतियां आदि नाव, हवाई जहाज, पशु-पक्षियों की आकृति, गेंद व चकरी आदि को कागज से बनाना सिखया जायेगा। 

Tags:    

Similar News