Ashwin Mass 2024: आश्विन मास आज से हुआ आरंभ, जानिए इस महीने क्या करें और क्या नहीं

  • आश्विन मास में ज15 दिन पितृ पक्ष चलता है
  • 9 दिन शारदीय नवरात्रि इसी महीने में आते हैं
  • इस साल आश्विन मास 19 सितंबर से शुरू हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-19 11:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का सातवां महीना अश्विन (Ashwin Mass) कई मायनों में खास माना जाता है। इस महीने में के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध सहित कई अनुष्ठान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किए जाते हैं। इस महीने में जहां शोक दिनों के रूप में 15 दिन पितृ पक्ष चलता है वहीं 9 दिन शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल आश्विन मास 19 सितंबर यानी कि आज से शुरू हुआ है। आइए जानते हैं इस महीने का महत्व, साथ ही जानते हैं इस महीने करना चाहिए और क्या नहीं।

आश्विन मास का महत्व

हिन्दू पंचांग के इस महीने की शुरुआत पितृपक्ष के साथ ही होती है यानि कि आपके पास अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने का सबसे अच्छा समय। इन दिनों में आप अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करें साथ ही आत्मा को मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान करें। इस महीने में दान का भी काफी महत्व बताया ​गया है, इससे पितर खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। आप शारदीय नवरात्र के दौरान भी कुंवारी कन्याओं को धन, वस्त्र, भोजन, फल, मिष्ठान आदि का दान कर सकते हैं।

आश्विन मास में क्या करें?

- इस महीने में आप दान धर्म खूब करें इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी और पितर भी खुश होंगे।

- आश्विन मास में तिल और घी का दान करने का महत्व बताया गया है।

- आश्विन मास में अपने घर के अंदर और आसपास भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

- इस महीने में मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।

- इस महीने में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको इस महीने गुड़ का सेवन करना चाहिए।

आश्विन मास में क्या ना करें

- इस महीने को पवित्र माह माना गया है, ऐसे में तामसिक भोजन जैसे मांस और मदिरा का सेवन ना करें।

- इस महीने में आपको किसी के प्रति बैर नहीं रखना चाहिए और तनाव से मुक्त रहना चाहिए।

- आश्विन मास में दूध का प्रयोग करना वर्जित माना गया है।

- इसके अलावा इस महीने में बैंगन, मूली, मसूर की दाल, चना आदि का सेवन करना भी ठीक नहीं माना गया है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News