महिला के सीने पर घातक शस्त्र से वार कर हत्या

शारीरिक शोषण कर रहा था आरोपी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-17 10:45 GMT

डिजिटल डेस्क, पांढरकवडा(यवतमाल)। दाभन सीने में घोंपकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया।   मृतका का नाम गिरजा किशोर नरताम (46) व आरोपी का नाम राहुल प्रकाश पोतीरवार(28) बताया जाता है। स्थानीय आठवड़ी बाजार में माया नामक महिला का घर है। उसी के घर में किराए से गिरजा रहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल गिरजा को डरा धमकाकर कई दिनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। मंगलवार की सुबह राहुल ने गिरजा से विवाद कर उसके सीने में दाभन घोंप दिया। जिसके बाद गिरजा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी। यह देखकर आरोपी उसे पांढरकवड़ा उप ग्रामीण अस्पताल ले गया। इसकी जानकारी घर मालकिन माया को पता चलते ही उसने शिवाजी पुतले के पास रहनेवाली मृतका की बेटी आशा अमित विधाते (26) को उसके घर जाकर इसकी जानकारी दी। जिससे आशा और उसका पति अमित दोनों पांढरकवड़ा उप ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गिरजा की मौत होने की जानकारी दी।   पश्चात आशा ने इसकी शिकायत पांढरकवड़ा थाने में करने पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि, उसके पिता की मौत हो चुकी है और तीन बहनों का ब्याह हो चुका है। गिरजा के अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। यह सब बातें शिकायत में दर्ज है। पुलिस ने पहले इस मामले में धारा 174 अाकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। मगर बाद में मृतका के बेटी की शिकायत पर से हत्या का मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News